एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Sun, 12 Oct 2025 07:31 PM IST

8 Hour Shift Timing Controversy: दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद उनके आठ घंटे की शिफ्ट टाइमिंग पर इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई। हाल ही में अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी। इस बीच अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें जिक्र है कि वे आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करते।


When Abhishek Bachchan revealed Akshay Kumar Work Time old video Viral amid Deepika Padukone 8 Hour Shift Row

अक्षय कुमार-दीपिका पादुकोण-अभिषेक बच्चन
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आठ घंटे शिफ्ट टाइमिंग की डिमांड को लेकर इंडस्ट्री में छिड़ी बहस के बीच हाल ही में अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें अभिषेक बच्चन ने खिलाड़ी कुमार को लेकर खुलासा किया है कि वे आठ घंटे से फालतू काम नहीं करते। आठ घंटे होते ही बीच शॉट में मेकअप निकालकर पैकअप कर लेते हैं। इस पर नेटिजन्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



Source link

Scroll to Top