एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Sat, 04 Oct 2025 01:14 PM IST

Zubeen Garg Death Controversy:  सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसी को सिंगर के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने नई जानकारी साझा की है। शेखर का आरोप है कि जुबीन गर्ग को जहर दिया गया है।


Zubeen Garg Bandmate Shekhar Jyoti Goswami Claim Singer Poisoned By Organiser And Manager

जुबीन गर्ग
– फोटो : इंस्टाग्राम



विस्तार


 

loader

इन दिनों सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच चल रही है। इस दौरान सिंगर के एक बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने नया खुलासा किया है। उन्होंने जांच एजेंसियों को बताया है कि जुबीन गर्ग को जहर दिया गया। शेखर ज्योति गोस्वामी ने एसआईटी को दिए गए अपने बयान में आरोप लगाया कि जुबीन गर्ग के शो के आयोजक श्यामकानु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने सिंगर को जहर दिया। 



जुबीन के बैंडमेट ने लगाया साजिश का आरोप 


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार शेखर ज्योति गोस्वामी ने एसआईटी को दिए गए अपने बयान में कहा कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और शो के आयोजन श्यामकानु महंत ने सिंगर को जहर दिया। साथ ही इस साजिश को छिपाने के लिए जानबूझकर एक विदेशी जगह को चुना।



Source link

Scroll to Top