ओटीटी पर मौजूद हैं कई हॉरर फिल्में और सीरीज, जिन्हें देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। ओटीटी पर मौजूद डरावनी हॉरर सीरीज में ‘बेताल’ से लेकर ‘अंधेरा’ तक फिल्में शामिल हैं। ये ओटीटी शो हर मोड़ पर आपकी रातों की नींद उड़ा देंगे। जानिए ये हॉरर फिल्में और सीरीज किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल हैं…

2 of 7
फिल्म ‘मां’
– फोटो : साभार-@sacnilk.com
मां (Maa)
काजोल की हालिया रिलीज फिल्म ‘मां’ एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर है, जो दर्शकों को एक डराने में कामयाब रही। इस फिल्म में काजोल ने एक मां की भूमिका निभाई है, जो अपनी बेटी को एक रहस्यमयी और खतरनाक शक्ति से बचाने की कोशिश करती है। कहानी में सस्पेंस, डर और मां-बेटी के रिश्ते की गहराई को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। काजोल की दमदार एक्टिंग इसे और भी खास बना दिया है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

3 of 7
अंधेरा
– फोटो : इंस्टाग्राम@prime
अंधेरा (Andhera)
‘अंधेरा’ वेब सीरीज 14 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। यह सीरीज एक डार्क, डरावनी और सुपर नैचुरल शक्ति का ब्लेंड है। जो रहस्य और डर से भरी है। इस सीरीज की कहानी एक छोटे से गांव की गई है, जहां अंधेरे में छिपी कुछ रहस्यमयी शक्तियां लोगों को डराती हैं। यह सीरीज सुपरनैचुरल तत्वों और डरावने माहौल के साथ दर्शकों को बांधे रखती है। कहानी में कई किरदारों की जिंदगी आपस में जुड़ती है और हर एपिसोड में नया सस्पेंस सामने आता है। ‘अंधेरा’ को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: बहन शाहीन और उनके बॉयफ्रेंड ईशान के साथ बीच वेकेशन पर गईं आलिया, मां सोनी राजदान भी हुईं शामिल

4 of 7
टूथ परी
– फोटो : सोशल मीडिया
टूथ परी (Tooth Pari: When Love Bites)
वेब सीरीज ‘टूथ परी’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह एक हॉरर-फैंटेसी सीरीज है। यह सीरीज एक वैम्पायर की कहानी पर आधारित है। इस सीरीज में हॉरर, ह्यूमर और रोमांस को साथ में जोड़ा गया है। इस सीरीज में तान्या मानिकतला और शांतनु महेश्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी कोलकाता की पृष्ठभूमि की है, जहां एक वैम्पायर लड़की, जिसे टूथ परी कहा जाता है, एक डेंटिस्ट से प्यार कर बैठती है। लेकिन उनकी प्रेम कहानी में कई डरावने और सुपरनैचुरल ट्विस्ट आते हैं।

5 of 7
घोउल
– फोटो : सोशल मीडिया
घोउल (Ghoul)
‘घोउल’ एक डायस्टोपियन भारतीय मिनी सीरीज है, जिसमें एक सैन्य हिरासत केंद्र में एक कैदी, एक भूत को छोड़ देता है, जिससे डर और सच्चाई के बीच की रेखा मिटने लगती है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें राधिका आप्टे और मानव कौल जैसे शानदार कलाकार हैं। कहानी एक डायस्टोपियन भविष्य में सेट है, जहां एक सैन्य अधिकारी को एक खतरनाक आतंकवादी से पूछ ताछ करनी होती है। लेकिन पता चलता है कि यह आतंकवादी कोई साधारण इंसान नहीं, बल्कि एक डरावनी सुपरनैचुरल शक्ति है।
यह भी पढ़ें: Baaghi 4 Song: ‘बागी 4’ का गाना ‘बहली सोहनी’ हुआ रिलीज, नजर आई टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की सिजलिंग केमिस्ट्री