एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Wed, 20 Aug 2025 11:47 PM IST

The Bengal Files Controversy: फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ विवादों के घेरे में हैं। इस फिल्म को लेकर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसके अलावा विवेक पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म में गोपाल मुखर्जी की छवि बिगाड़ी है। हाल ही में निर्देशक ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।


Vivek Agnihotri responds to Gopal Mukherjee grandson Shantanu complaint amid The Bengal Files Controversy

विवेक रंजन अग्निहोत्री
– फोटो : एएनआई



विस्तार


विवेक अग्निहोत्री ने बीते दिनों कोलकाला में अपनी आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम आयोजिक किया, जिसमें खूब हंगामा हुआ। फिल्म विवादों में घिरी है और निर्देशक के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई हैं। साल 1946 में हुए दंगों को रोकने वाले लोकप्रिय बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने भी विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शांतनु ने निर्देशक पर आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके दादा की छवि खराब की गई है। इस किस्म के आरोपों पर विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है। 

loader

Trending Videos



Source link

Scroll to Top