एक्टर विक्रांत मैसी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। कल मंगलवार 23 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं का सम्मानित किया। विक्रांत को उनकी फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। इस पर उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खुशी जाहिर की।

क्या बोले विक्रांत?

इस साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों, कलाकारों और शॉर्ट फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार जीतने पर विक्रांत बेहद खुश हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘यह एक शानदार एहसास है। घर लौटने पर मुझे एहसास होता है कि यह वास्तव में हुआ है। यह एक सपना है जो साकार हुआ है’।

 





Source link

Scroll to Top