शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुंबई के लालबागचा राजा यानी प्रसिद्ध गणपति पांडाल में दर्शन करने पहुंचे। वह पीले रंग का कुर्ता पहने गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आए। दर्शन से पहले और बाद में वरुण ने पैपराजी को खूब फोटो दिए, साथ ही अपने कई फैंस से भी मिले। 

वरुण धवन ने किए गणपति बप्पा के दर्शन 

कई वायरल वीडियो में वरुण धवन लालबागचा राजा के दर्शन करते दिखे। भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने वह सिर झुकाते नजर आए, काफी देर तक प्रार्थना करते दिखे। गणपति बप्पा का प्रसाद भी वरुण ने लिया। वरुण के अलावा भी कई बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)



फैंस संग फोटो भी क्लिक करवाए 

पांडाल में जाने से पहले और बाद में वरुण धवन को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। ऐसे में एक्टर ने सभी को देखकर हाथ हिलाया और कुछ पुलिस ऑफिसर और फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाए। वरुण ने किसी भी फैन को निराश नहीं किया। बाद में वह एक पैपराजी की स्कूटी पर बैठे भी नजर आए। इसके जरिए वह भीड़ वाली जगह से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Filmfare (@filmfare)



 

ये खबर भी पढ़ें: SSKTK Teaser X Review: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के टीजर ने जगाई उत्सुकता, दर्शक बोले- फुल एंटरटेनिंग

अपकमिंग फिल्म का टीजर हुआ रिलीज 


लालबागचा राजा के दर्शन से पहले वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म  ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर भी रिलीज हुआ। इस फिल्म में उनके अपोजिट जान्हवी कपूर हैं। यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है। इसमें रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे। वरुण धवन फिल्म ‘थामा’ में भी एक गेस्ट रोल में नजर आएंगे, वह इसमें एक भेड़िए की भूमिका में दिखंगे। 





Source link

Scroll to Top