‘तेरे इश्क में’ (Tere Ishk Mein)
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ एक रोमांचक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका में दक्षिण सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को रिलीज हो सकती है।
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari)
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो दिल्ली की पृष्ठभूमि पर बनी है। इस फिल्म में वरुण धवन (सनी के रोल में) और जान्हवी कपूर (तुलसी के रोल में) नजर आएंगे। यह फिल्म हंसी-मजाक और रोमांस से भरी होगी। फिल्म का निर्देशक शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के तहत किया गया है। इसमें जान्हवी और वरुण के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्तूबर 2025 को रिलीज होगी।
‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2)
2019 की हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है ‘दे दे प्यार दे 2’। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आगामी फिल्म में अजय देवगन फिर से लौट रहे हैं, उनके साथ हैं रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन नजर आएंगे। यह कॉमेडी से भरपूर रोमांटिक फिल्म है, जो उम्र के फर्क वाले रिश्तों पर हंसाती और रुलाती है। इस फिल्म का निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं। ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर 2025 को रिलीज हो सकती है।



