शुक्रवार को एड गुरु पीयूष पांडे का निधन हो गया। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस आपस में भिड़ गए। आखिर इसकी क्या वजह रही? इनके अलावा कौन सी खबरें चर्चा में रहीं? जानिए। 




Trending Videos

Trending News Why Shah Rukh Khan And Prabhas Fans Clash To Ad Guru Piyush Pandey Passes Away

सचिन सांघवी
– फोटो : सोशल मीडिया


सचिन सांघवी यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार 

गायक और संगीतकार सचिन सांघवी पर गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया। एक महिला ने आरोप लगाया है कि संगीत एल्बम में मौका देने और शादी का वादा करके उसका यौन उत्पीड़न सचिन सांघवी ने किया। यह संगीतकार ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों में हिट म्यूजिक दे चुका है।  

पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया’ फेम संगीतकार सचिन सांघवी गिरफ्तार, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप 


Trending News Why Shah Rukh Khan And Prabhas Fans Clash To Ad Guru Piyush Pandey Passes Away

प्रभास और शाहरुख खान
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


शाहरुख और प्रभास के फैंस आपस में क्यों भिड़ गए 

हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की एक साउंड स्टोरी प्रभास के जन्मदिन के मौके पर साझा की गई। इसमें प्रभास को भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा गया। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। शाहरुख खान के फैंस ने इस बात का मजाक बनाया। इसके बाद ही शाहरुख खान और प्रभास के फैंस सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘स्पिरिट’ के टीजर में बड़ा दावा, शाहरुख-प्रभास के फैंस आपस में भिड़े; नेटिजंस बोले- ‘अच्छा मजाक है…’ 


Trending News Why Shah Rukh Khan And Prabhas Fans Clash To Ad Guru Piyush Pandey Passes Away

पीयूष पांडे
– फोटो : अमर उजाला


दिवंगत एड गुरु पीयूष पांडे कौन थे? 

आज एड गुरु पीयूष पांडे का निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन एड फिल्में बनाई। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने उनके साथ काम किया। एड फिल्म ‘शरमा के दुल्हन जो ब्याह के आईं..’ पीयूष की सबसे चर्चित एड है, इसके कायल अमिताभ बच्चन भी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हमारा बजाज’ से लेकर ‘फेविकोल के जोड़’ तक जैसी यादगार एड बनाए हैं। वह भारतीय विज्ञापन जगत की आत्मा और चेहरे को बदलने वाले व्यक्ति माने गए। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘हमारा बजाज’ से लेकर ‘फेविकोल के जोड़’ तक, पीयूष पांडे ने यूं बदला एड जगत का चेहरा; अमिताभ तक थे इनके कायल 


Trending News Why Shah Rukh Khan And Prabhas Fans Clash To Ad Guru Piyush Pandey Passes Away

सुशांत सिंह राजपूत
– फोटो : सोशल मीडिया


सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया अपडेट 

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल उठाए। वकील का कहना है कि अहम दस्तावेज अभी भी रोके गए। सुशांत सिंह के परिवार के वकील वरुण सिंह ने आरोप लगाया है कि एजेंसी ने एक अधूरी और अनिर्णायक रिपोर्ट दायर की है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर उठाए सवाल, बोले- रिपोर्ट अधूरी है 




Source link

Scroll to Top