मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ का जितना क्रेज रिलीज से पहले था, उसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी दिख रहा है। आज शनिवार यानी 5वें दिन फिल्म ‘थामा’ ने बढ़िया कमाई की है। फिल्म 100 करोड़ क्लब की तरफ भी बढ़ रही है। 

 




Trending Videos

Thamma Starring Ayushmann Khurrana Film Day 5 Saturday Box Office Collection Total Earning

फिल्म ‘थामा’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


5वें दिन का कलेक्शन 

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘थामा’ ने 5वें दिन 15.62 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म ने शुक्रवार को भी 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। दर्शकों को इस फिल्म की कॉमेडी और हॉरर पसंद आ रहा है। 


Thamma Starring Ayushmann Khurrana Film Day 5 Saturday Box Office Collection Total Earning

‘थामा’
– फोटो : वीडियो ग्रैब


100 करोड़ क्लब में होगी शामिल

फिल्म ‘थामा’ ने अब तक 81.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कल रविवार है, अगर यह वीकएंड का फायदा उठा पाई तो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 140 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का कलेक्शन देखकर लगता है कि यह जल्द ही अपना बजट वसूल कर लेगी। 


Thamma Starring Ayushmann Khurrana Film Day 5 Saturday Box Office Collection Total Earning

फिल्म ‘थामा’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


हॉरर-कॉमेडी का डबल तड़का

‘थामा’ फिल्म की कहानी दिल्ली के एक जर्नलिस्ट आलोक (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर जाता है। ट्रैकिंग के दौरान अचानक भालू हमला करता है और तड़ाका (रश्मिका मंदाना) उसकी जान बचाती है। इसके बाद वह वैंपायर की दुनिया में फंस जाता है। इस फिल्म में हॉरर के साथ बहुत सारी कॉमेडी की डोज भी दर्शकों को दी गई। साथ ही लीड कैरेक्टर्स के बीच रोमांस भी दर्शकों को देखने को मिला है।


Thamma Starring Ayushmann Khurrana Film Day 5 Saturday Box Office Collection Total Earning

फिल्म ‘थामा’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘थामा’ का इन फिल्मों से मुकाबला 

‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी फिल्म ‘थामा’ के साथ रिलीज हुई। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को 24 दिन दिन हो चुके हैं। यह दोनों फिल्में ही ‘थामा’ को टक्कर दे रही हैं। 




Source link

Scroll to Top