हमारी जिंदगी में टीचर की अहमियत कितनी अधिक है, इस बात का अहसास कुछ बॉलीवुड फिल्में भी कराती हैं। इन फिल्मों में टीचर जिंदगी को बदलने वाला सबक देता है। आप भी टीचर्स डे के मौके पर इन खास फिल्मों को देख सकते हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos
2 of 7
फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में आमिर खान
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
आमिर खान
हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान ने एक बॉस्केबॉल कोच का रोल किया है, जो ऑटिज्म से ग्रस्त बच्चों को ट्रेनिंग देता है। इस फिल्म को आर. एस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में भी आमिर खान ने एक आर्ट टीचर का रोल किया था, जो ईशान अवस्थी (दर्शील सफारी) नाम के बच्चे की मदद करता है। ईशान डिस्लेक्सिया नाम की समस्या से ग्रस्त होता है। यह फिल्म बताती है कि एक अच्छा टीचर हर बच्चे में खूबी देख लेता है। ‘तारे जमीन पर’ को आमिर खान ने डायरेक्ट किया था।
3 of 7
फिल्म ‘हिचकी’ में रानी मुखर्जी
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
रानी मुखर्जी
सिद्धार्थ पी मल्हाेत्रा निर्देशित फिल्म ‘हिचकी (2018)’ में रानी मुखर्जी ने एक ऐसी टीचर का रोल किया था, जो एक खास तरह के सिंड्रोम से ग्रस्त है। उसे बोलने में समस्या है लेकिन बच्चों को पढ़ाने का जुनून उसके अंदर कूट-कूटकर भरा है। यह फिल्म बच्चों को अपनी कमियों के साथ आगे बढ़ने की सीख देती है।
4 of 7
फिल्म ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
ऋतिक रोशन
विकास बहल निर्देशित फिल्म ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन ने बिहार के मैथ्स टीचर आनंद कुमार का रोल निभाया। आनंद कुमार ने गरीबों बच्चों को फ्री में पढ़ाया, उनके पढ़ाए गरीब बच्चे आगे चलकर आईआईटी जैसे एग्जाम को पास कर गए। इस तरह आनंद कुमार ने शिक्षक का असली फर्ज निभाया, गरीब बच्चों को भी काबिल बनाया।
5 of 7
फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में शाहरुख खान
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
शाहरुख खान
शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘चक दे इंडिया(2007)’ को शिमित अमीन ने निर्देशित किया था। यह फिल्म एक ऐसे कोच की कहानी थी, जो एक महिला हॉकी टीम को तैयार करता है। इस कहानी में कोच का रोल शाहरुख खान ने निभाया था। आज भी यह फिल्म स्पोर्ट्स लवर की फेवरेट बनी हुई है। फिल्म ‘मोहब्बतें(2000)’ में भी शाहरुख खान ने एक म्यूजिक टीचर का रोल निभाया था।