एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Tue, 11 Nov 2025 12:15 AM IST

Dharmendra Health Update: तमाम अटकलों के बीच सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी करते हुए अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत के बारे में जानकारी दी है। जानिए, टीम ने बयान में क्या कहा? 


Sunny Deol Team Issued Statement Share New update on Dharmendra Health

धर्मेंद्र
– फोटो : एक्स (ट्विटर)



विस्तार


धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं हैं, वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। आज परिवार के सदस्य और कई सेलेब्स उनसे मिलने पहुंचे। इससे फैंस के बीच दिग्गज अभिनेता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई। अब सनी देओल की टीम का बयान सामने आया है। जिसमें धर्मेंद्र की सेहत को लेकर नया अपडेट दिया गया है।  

Trending Videos

डॉक्टर्स की निगरानी में हैं धर्मेंद्र 


सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें वह लिखते हैं, ‘धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे के अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे। प्लीज, उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।’  

 



Source link

Scroll to Top