हमेशा से ही सनी देओल की दमदार एक्टिंग, डायलॉग्स और एक्शन सींस ने सबको प्रभावित किया। इस सफलता से सनी देओल का करियर फिर से चमक उठा, जैसे उनकी पुरानी हिट फिल्में ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ की याद आ गई। लेकिन असली मजा तो 2026 में आने वाला है। सनी देओल की कई बड़ी फिल्में साल 2026 में रिलीज होने वाली हैं, जो फैंस को एक्शन, ड्रामा और इमोशन का पूरा पैकेज देंगी। 

 




Trending Videos

sunny deol new upcoming films Gabru Border 2 Lahore 1947 Ramayana Part 1

गबरू
– फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol


गबरू (Gabru)

सनी देओल की नई फिल्म है ‘गबरू’, जिसकी घोषणा उन्होंने अपने 68वें जन्मदिन पर की। फिल्म की रिलीज डेट 13 मार्च 2026 है। यह एक इंस्पायरिंग स्टोरी है, जिसमें सनी देओल और एक बच्चे का किरदार मुश्किलों का सामना करते हैं। फिल्म साहस, करुणा और जीवन की चुनौतियों पर आधारित है। इसमें सिमरन रिशी बग्गा जैसे कलाकार भी हैं। सनी देओल ने इसे अपने दिल से दुनिया के लिए बताया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


sunny deol new upcoming films Gabru Border 2 Lahore 1947 Ramayana Part 1

बॉर्डर 2
– फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol


बॉर्डर 2 (Border 2)

सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल आ रहा है ‘बॉर्डर 2’। यह 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे युवा सितारे भी नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आधारित होगी, जिसमें देशभक्ति, युद्ध और सैनिकों की बहादुरी दिखाई जाएगी। फैंस को सनी देओल के पावरफुल डायलॉग्स और एक्शन का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: ‘यारों की यार…’ करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन पर बुलंद इरादों वाली लड़की बताया, करीना ने भी किया विश


sunny deol new upcoming films Gabru Border 2 Lahore 1947 Ramayana Part 1

सनी देओल
– फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol


लाहौर 1947 (Lahore 1947)

‘लाहौर 1947’ एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इसके प्रोड्यूसर आमिर खान हैं। यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है। सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज डेट अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन 2026 में आने की उम्मीद है। इसमें इमोशंस, इतिहास और ड्रामा का मिश्रण होगा।

यह भी पढ़ें: ‘घर जैसा महसूस होता है’, सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर के साथ शेयर किए दिल छू लेने वाले पल; सेलेब्स ने किए कमेंट


sunny deol new upcoming films Gabru Border 2 Lahore 1947 Ramayana Part 1

फिल्म, ‘रामायण’
– फोटो : x


रामायण पार्ट 1 (Ramayana – Part 1)

2026 में दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी ‘रामायण पार्ट 1’। सनी देओल इसमें हनुमान का रोल निभाएंगे। रणबीर कपूर प्रभु राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं साउथ स्टार यश फिल्म में रावण के रोल में नजर आएंगे। जबकि एक्टर रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगी। यह एक ग्रैंड एपिक फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही ‘कांतारा चैप्टर 1’, जानें ऋषभ शेट्टी की फिल्म का 22वें दिन का कलेक्शन






Source link

Scroll to Top