Homeव्यवसायSunil Shetty Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknow Facts...

Sunil Shetty Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknow Facts – Entertainment News: Amar Ujala



सुनील शेट्टी का जन्म मंगलूरु (कर्नाटक) के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। पिता ने वेटर की नौकरी से शुरुआत करते हुए अपना रेस्तरां बिजनेस खड़ा किया। कॉलेज के दिनों में सुनील को मार्शल आर्ट में इंट्रेस्ट पैदा हुआ, उन्होंने किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट हासिल की। सुनील शेट्टी फिल्मों में आने से पहले अपने पिता के साथ ही रेस्तरां बिजनेस देखते थे। लेकिन उनका मन अभिनय करने का था। एक्शन हीरो के तौर पर सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत की। अब तक अपने करियर के हर फेज में वह अलग-अलग जॉनर में दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। एक नजर, सुनील शेट्टी करियर और पर्सनल लाइफ पर। 

loader




Trending Videos

Sunil Shetty Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknow Facts

सुनील शेट्टी
– फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty


करियर के हर फेज में चुना अलग जॉनर 

सुनील शेट्टी के करियर को तीनों भागों में बांटा जा सकता है। वह पहले एक्शन फिल्मों के लिए जाने गए। फिर रोमांस में भी छाए। आगे चलकर कॉमेडी के जरिए उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। सुनील शेट्टी की कुछ चर्चित फिल्में इस प्रकार हैं। 

एक्शन फिल्में : एक्शन फिल्म ‘बलवान(1992)’ से सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिर वह फिल्म ‘विश्वासघात(1996)’, ‘शस्त्र(1996)’, ‘बॉर्डर(1997)’, ‘भाई (1997)’, ‘ऑफिसर(2001)’  और ‘कांटे(2002)’ जैसी कई एक्शन फिल्मों का हिस्सा बने। वह 90 के दशक के ऐसे एक्टर थे, जिनकी फिटनेस की बराबरी उस वक्त कोई नहीं कर पाता था। यही कारण है कि एक्शन रोल उन पर खूब अच्छे लगते थे।  

रोमांस: एक्शन में रंग जमाने के बाद सुनील शेट्टी बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए भी नजर आए। वह फिल्म ‘हू तू तू(1999)’, ‘धड़कन(2000)’ और ‘प्यार इश्क और मोहब्बत(2001)’ जैसी रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में भी अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे। 

कॉमेडी:  साल 2000 के बाद सुनील शेट्टी कुछ हिट कॉमेडी फिल्मों का भी हिस्सा बने। इसमें ‘हेरा फेरी(2000)’, ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी(2001)’, ‘आवारा पागल दीवाने(2002)’, ‘हलचल(2004)’, ‘चुप चुप के(2006)’, ‘दे दना दन(2009)’, ‘नो प्रॉब्लम(2010)’ और ‘थैंक यू (2011)’ जैसी चर्चित काॅमेडी फिल्में शामिल हैं।  


Sunil Shetty Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknow Facts

माना शेट्टी, सुनील शेट्टी
– फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty


मां-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर माना शेट्टी से शादी की 

सुनील शेट्टी की लव लाइफ भी बिल्कुल फिल्मी है। उन्होंने माना शेट्टी से अपने मां-पिता के खिलाफ जाकर शादी की। दरअसल, माना अलग धर्म से संबंध रखती थीं, इसलिए परिवार शादी के लिए राजी ना था। लेकिन सुनील शेट्टी पीछे नहीं हटे, पहली फिल्म मिलते ही उन्होंने माना शेट्टी से शादी करने का फैसला ले लिया। उस वक्त सुनील शेट्टी से कहा भी गया कि उनके करियर पर इस बात का असर होगा। लेकिन सुनील शेट्टी ने किसी बात की परवाह नहीं की और आखिरकार माना शेट्टी को अपनी जीवनसंगिनी बना लिया। 


Sunil Shetty Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknow Facts

अपने परिवार के साथ सुनील शेट्टी
– फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty


बच्चों को दी अभिनय की विरासत, जाना-माना क्रिकेटर है दामाद  

सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के दो बच्चे हैं, अथिया और अहान शेट्टी। दोनों ने ही सुनील शेट्टी की तरह एक्टिंग को अपना करियर बनाया। बेटी अथिया ने कुछ फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर ली। अथिया एक प्यारी सी बेटी की मां भी बन चुकी हैं। वहीं अहान शेट्टी अब ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। 


Sunil Shetty Birthday Actor Film Career And Personal Life Known Unknow Facts

सुनील शेट्टी
– फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty


होटल बिजनेस से कमाते हैं करोड़ों 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनील शेट्टी हर साल 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। यह कमाई सिर्फ फिल्मों से नहीं होती हैं। सुनील शेट्टी रेस्तरां, रियल एस्टेट और क्लोदिंग ब्रॉन्ड का बिजनेस भी करते हैं। इन जगहों से उन्हें हर साल करोड़ों रुपये की कमाई होती है। 




Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments