एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के बारे में सुनील शेट्टी ने बेबाकी से अपनी राय रखी है। साथ ही वह क्रिकेटर्स को भी सपोर्ट करते दिखे हैं। बताते चलें कि क्रिकेटर केएल राहुल, सुनील शेट्टी के दामाद हैं। जानिए, भारत और पाकिस्तान मैच पर क्या बोले सुनील शेट्टी।
क्रिकेटर्स को सपोर्ट करते दिखे सुनील शेट्टी
रविवार को एनएनआई से बातचीत करते हुए सुनील शेट्टी कहते हैं, ‘यह मैच अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था का है। संस्था को अपने नियमों का पालन करना होगा। हां, एक भारतीय होने के नाते, मुझे लगता है कि यह हमारा निजी फैसला है। हम चाहे तो इसे देखें, चाहे इसे न देखें। हम वहां जाना चाहें या न जाना चाहें। यह फैसला भारत को लेना है। लेकिन आप क्रिकेटर्स को खेलने के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते क्योंकि वे खिलाड़ी हैं। उनसे देश का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद की जाती है। मुझे लगता है कि यह फैसला हमें ही लेना ही होगा। अगर मैं इसे नहीं देखूंगा, तो मैं नहीं देखूंगा। यह आपको तय करना है कि आप में से हर कोई क्या करना चाहता है। यह बीसीसीआई के हाथ में नहीं है। यह एक अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था का मैच है और आप किसी को दोष नहीं दे सकते हैं।’
#WATCH | Delhi: On India Vs Pakistan Asia Cup 2025 match, Actor Suniel Shetty says, “It’s a world sporting body. They have to abide by those rules and regulations because there are a lot of other sports and a lot of athletes who are involved in them. As Indians, I think that is… pic.twitter.com/cKHHVkyWi1
— ANI (@ANI) September 14, 2025