सुहाना खान और अगस्त्य नंदा, जो जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ काम कर चुके हैं, हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में दोनों साथ दिखाई दिए। इस वायरल वीडियो में दोनों बातचीत करते और हंसते हुए नजर आए, जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें फिर से तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।