एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Sat, 18 Oct 2025 05:13 PM IST

Sooraj Barjatya Next Film: सूरज बड़जात्या पारिवारिक सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं। अब वे अपनी अगली फैमिली एंटरटेनर फिल्म लेकर आने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने निर्माता महावीर जैन से हाथ मिलाया है। जानिए इससे जुड़ी डिटेल


sooraj barjatya mahaveer jain join making family entertainer with ayushmann khurrana and sharvari

सूरज बड़जात्या-महावीर जैन
– फोटो : X



विस्तार


सूरज बड़जात्या और निर्माता महावीर जैन ने फिल्म ‘ऊंचाई’ का निर्माण साथ मिलकर किया। अब एक और फिल्म के लिए इन दोनों धुरंधर निर्माताओं ने हाथ मिलाया है। ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रहे हैं। हालांकि, इसका टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है, मगर स्टारकास्ट का पता लग चुका है।

Trending Videos

‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना की एंट्री, इन तीन हसीनाओं से लड़ाएंगे इश्क

आयुष्मान खुराना की हुई एंट्री

सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा शरवरी भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म के निर्देशन की कमान सूरज बड़जात्या संभालेंगे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।

 





Source link

Scroll to Top