‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन की स्टार पावर होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निराश करती है। साथ ही तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ का कलेक्शन भी पहले दिन से काफी कम रहा है। लेकिन आज शनिवार को दोनों फिल्मों ने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया। 

loader




Trending Videos

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 9 Box Office Collection Saturday Total Earning

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 9वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 38.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार से यह कलेक्शन बेहतर है। क्योंकि शुक्रवार को अजय देवगन की फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये ही कमाए थे।


Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 9 Box Office Collection Saturday Total Earning

फिल्म ‘धड़क 2’
– फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies


धड़क 2 का कलेक्शन 

फिल्म ‘धड़क 2’ ने शुक्रवार को सिर्फ 6 लाख रुपये कमाए थे। ऐसे में लगा था कि इस फिल्म का खेल खत्म हो गया। लेकिन आज शनिवार को यानी रक्षाबंधन के दिन इसने 1.40 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी 18.70 करोड़ रुपये हुआ है।


Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 9 Box Office Collection Saturday Total Earning

फिल्म ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


बजट नहीं वसूल कर पा रही ये फिल्में 

भले ही शनिवार को वीकएंड और रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को मिला हो लेकिन यह फिल्में अपना बजट नहीं वसूल कर पा रही हैं। अजय देवगन की फिल्म का बजट कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं ‘धड़क 2’ का बजट भी 60 करोड़ के आसपास बताया गया है। अपने बजट से तो दोनों ही फिल्में काफी दूर हैं। 


Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 9 Box Office Collection Saturday Total Earning

फिल्म ‘सैयारा’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


‘सैयारा’ ने बिगाड़ा इन दोनों फिल्मों का खेल 

फिल्म ‘सैयारा’ जब से थिएटर में लगी है, कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह फिल्म हाल ही में 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। आज फिल्म ‘सैयारा’ को थिएटर में 23वां दिन है। इस फिल्म ने आज यानी शनिवार को 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की पॉपुलैरिटी के सामने ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ टिक नहीं पा रही हैं। 




Source link

Scroll to Top