सिंगर जुबीन गर्ग के निधन से पूरे असम में शोक का माहौल है। उनके करीबी और फैंस को निधन की घटना पर संदेह है। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री ने एआईटी जांच का वादा किया था। अधिकारियों के अनुसार इसी सिलसिले में एक एसआईटी टीम ने जुबीन गर्ग के मैनेजर और जिस नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वह सिंगापुर गए थे, उसके आयोजन के घरों पर रेड की है।
#WATCH | Special Investigation Team (SIT) and CID team of Assam today conducted a raid at the residence of Shyamkanu Mahanta in Guwahati, who was the main organiser of North East India Festival in Singapore and who took singer Zubeen Garg to participate in the festival.
A case… pic.twitter.com/C9l26HEak6
— ANI (@ANI) September 25, 2025
श्यामकानु महंत ही सिंगर जुबीन को सिंगापुर लेकर गए
असम की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) और सीआईडी टीम ने गुरुवार को श्यामकानु महंत के गुवाहाटी स्थित घर पर छापा मारा। श्यामकानु महंत सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक थे। वही गायक जुबीन गर्ग को फेस्टिवल में शामिल कराने ले गए थे। गायक की मौत के मामले में कई कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: जुबीन की पत्नी ने शेयर की सिंगर की आखिरी फिल्म पर जानकारी, कहा- ‘वे इसे लेकर बहुत भावुक थे’
असम के सीएम ने मामला सीबीआई को सौंपने की बात भी कही
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जुबीन गर्ग के निधन की सही जांच का आश्वासन दिया है। गुरुवार को ही गुवाहाटी में असम के सीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि जुबीन गर्ग के मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के द्वारा की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
कैसे हुई थी सिंगर जुबीन गर्ग की मौत
19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हुआ था। सिंगर जुबीन पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। उनके निधन के बाद महोत्सव के आयोजकों ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर दिया गया। लेकिन जुबीन को बचाया नहीं जा सका। जुबीन गर्ग के निधन से असम और संगीत जगत में शोक का माहौल है। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में फैंस मौजूद रहे।