आज शुक्रवार 19 सितंबर को सिनेमा जगत से कई बड़ी खबरें आती रहीं। ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘होमबाउंड’ भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजी गई है। ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में लग गई है। इसके अलावा एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का सिंगापुर में आकस्मिक निधन हो गया। इन खबरों के अलावा एंटरटेनमेंट की दुनिया में और क्या हुआ? पढ़िए ट्रेंडिंग न्यूज अपडेट में।

2 of 6
जुबीन गर्ग
– फोटो : इंस्टाग्राम- @zubeen.garg
नहीं रहे असमिया गायक जुबीन गर्ग
मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में दुखद दुर्घटना में निधन हो गया। वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें बचाया और पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। काफी मशक्कत के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। वह 52 साल के थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Zubeen Garg: ‘गैंगस्टर’ फेम गायक जुबीन गर्ग का निधन, स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ हादसा; अस्पताल में दम तोड़ा

3 of 6
‘होमबाउंड’ फिल्म रिव्यू
– फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर के लिए चुनी गई ईशान-विशाल स्टारर ‘होमबाउंड’
ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में भारत का मान बढ़ाएगी। इस वर्ष के अकेडमी अवॉर्ड्स में फिल्म का चयन हो गया है। यह बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी के लिए चुनी गई है। इस फिल्म को अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। इसका एलान आज शुक्रवार, 19 सितंबर को कोलकाता में निर्देशक एन चंद्रा द्वारा किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Oscars 2026: ऑस्कर के लिए चुनी गई ईशान-विशाल स्टारर ‘होमबाउंड’, निर्माता करण जौहर बोले- कभी नहीं भूलूंगा ये पल

4 of 6
जॉली एलएलबी 3
– फोटो : एक्स
‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ आज सिनेमाघरों में लग गई है। इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और आखिर यह इंतजार पूरा हुआ। यह लोकप्रिय कोर्टरूम ड्रामा सीरीज की तीसरी फिल्म है। इस बार भी न्याय पर आधारित कहानी में हंसी के छींटे डाले गए हैं। फिल्म में दो-दो जॉली यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी हैं। दिनभर इस फिल्म की चर्चा रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Jolly LLB 3 Box Office: दर्शकों पर कितना चला दो-दो जॉली का जादू? जानिए ‘जॉली एलएलबी 3’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

5 of 6
विजय
– फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
साउथ एक्टर विजय की सुरक्षा में चूक
तमिल सुपरस्टार और राजनेता विजय के चेन्नई स्थित आवास पर शुक्रवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। नीलांकरै पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 24 वर्षीय अरुण नामक एक व्यक्ति कथित तौर पर तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के नेता और अभिनेता विजय के चेन्नई के बाहरी इलाके स्थित आवास में घुस गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने अभिनेता के आवास की गहन जांच की। हैरानी की बात ये है कि व्यक्ति दो दिन पहले पेड़ पर चढ़कर अभिनेता की छत पर पहुंचा था। दो दिन से अनजान व्यक्ति वहां पर ही था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Thalapathy Vijay: थलापति विजय की सुरक्षा में चूक, पेड़ से चढ़कर छत पर उतरा शख्स, एक्टर ने देखा तो बुलाई पुलिस