एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Mon, 27 Oct 2025 06:22 PM IST

Siddhanth Kapoor New Movie: आज सोमवार को फिल्म ‘ह्यूमन कोकेन’ की रिलीज डेट पर अपडेट सामने आया है। इसमें श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म में उनकी क्या भूमिका होगी? यह जानने से पहले एक नजर उनके करियर पर डालते हैं…


shraddha kapoor Brother and Human Cocaine Movie Actor Siddhanth Kapoor career movies and Profile

सिद्धांत कपूर
– फोटो : X



विस्तार


अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जहां इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। मैडॉक की ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों ने उनके करियर को बुलंदी पर पहुंचाया है। वहीं, तुलनात्मक रूप से उनके भाई सिद्धांत कपूर का करियर काफी पीछे है। यूं तो इंडस्ट्री में उन्हें 12 साल गुजर गए, मगर पूरे करियर में वे सिर्फ एक हिट फिल्म का हिस्सा बन पाए हैं। इन दिनों सिद्धांत अपनी आगामी फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। 



Source link

Scroll to Top