सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर भाई आर्यन खान के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। साथ ही एक कैप्शन भी पोस्ट के साथ लिखा है। वह लिखती हैं, ‘तुम हमेशा नंबर 1 रहे।’ पोस्ट में सुहाना खान ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज की वीडियो भी शेयर की है। सुहाना की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्ट किया है।
पिता शाहरुख संग भाई की फोटो पोस्ट की
सुहाना खान ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें आर्यन खान की एक बचपन की फोटो भी हैं। आर्यन पापा शाहरुख खान के साथ हैं। आर्यन के हाथ में एक सर्टिफिकेट है। ऐसा लगता है कि आर्यन ने बचपन में कोई कॉम्पिटिशन जीता था। इस तरह से सुहाना अपने भाई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एप्रीशिएट कर रही हैं।
सेलेब्स ने भी दिए सुहाना की पोस्ट पर रिएक्शन
सुहाना खान की पोस्ट पर सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। अनन्या पांडे की मां भावना पांडे और सोशलाइट शालिनी पस्सी ने सुहाना की पोस्ट पर रिएक्शन दिए हैं। भावना ने हार्ट इमोजी बनाए हैं तो शालिनी ने लिखा, ‘गर्व है तुम पर।’ भावना और शालिनी दोनों ही शाहरुख खान और गौरी के करीबी दोस्त हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Lakshya Lalwani: आसमान के किरदार के लिए लक्ष्य ने देखे शाहरुख-सलमान के इंटरव्यू, आर्यन ने दिया था खास होमवर्क
शाहरुख खान के साथ फिल्म में नजर आएंगी सुहाना
जल्द ही सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें अभिषेक बच्चन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से इन सभी के लुक लीक हुए हैं।