सोमवार को दिल्ली में एक दुखद घटना घटी। पुरानी दिल्ली स्थित लाल किले के पास शाम के समय जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कई लोगों के मरने की खबर है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, इसमें आंतकी साजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है। इस धमाके को लेकर रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है।
रवीना टंडन ने शेयर की पोस्ट
रवीना टंडन ने साेमवार देर रात अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में दिल्ली धमाके की पोस्ट शेयर की। इसी पोस्ट पर लिखा, ‘वे दोबारा लौट आए हैं।’ रवीना टंडन के कमेंट से ऐसा लगता है कि वह धमाके को आंतकी गतिविधि से जुड़ी रही हैं। लेकिन पुलिस इस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है। इसके अलावा एक्स (ट्विटर) पोस्ट पर पीड़ितों के लिए संवेदना भी प्रकट की है।
Condolences to all those bereaved families who lost their loved ones in the Delhi blast . Horrible news .
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) November 10, 2025
सोनू सूद ने की ट्विटर पोस्ट
My heart reaches out to everyone impacted by today’s tragic blast near the Red Fort in Delhi. 💔 Let’s support the victims, look out for each other, and commit to peace.
— sonu sood (@SonuSood) November 10, 2025
थलपति विजय ने भी दुख जताया
साउथ एक्टर विजय ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर दिल्ली धमाके को लेकर पोस्ट किया। इसमें वह लिखते हैं, ‘दिल्ली के लालकिले मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। कई लोगों की जान चली गई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
Deeply shocked and saddened by the news of car explosion near Red Fort Metro, Delhi that has claimed precious lives.
My heartfelt condolences to the families who lost their loved ones. Wishing speedy recovery to all those injured.
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) November 10, 2025