Homeव्यवसायRaashii Khanna Play Role Of Sugan Shaitan Singh Bhati In 120 Bahadur...

Raashii Khanna Play Role Of Sugan Shaitan Singh Bhati In 120 Bahadur – Amar Ujala Hindi News Live


रजनीश घई निर्देशित फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर एक फौजी के किरदार में नजर आएंगे। यह कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें फरहान के अलावा राशि खन्ना भी हैं। फिल्म में अपने किरदार को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने किरदार को लेकर डिटेल्स शेयर किए।साथ ही कुछ लुक फोटो भी शेयर किए। 

अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं राशि खन्ना?

राशि खन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘वो युद्ध के मैदान में नहीं गईं, लेकिन उसने हर दिन युद्ध को जिया। मिलिए सुगन शैतान सिंह भाटी से। मैंने इस किरदार को अपने मन में बसाया है। यह उन महिलाओं के लिए है, जो खामोशी से प्यार करती हैं। जो देश के सैनिकों का घर संभालती हैं। यह महिलाएं गर्व और दर्द को एक साथ समेटे हुए हैं।’ बताते चलें कि फिल्म के मुख्य किरदार शैतान सिंह भाटी (फरहान अख्तर) की पत्नी का रोल राशि खन्ना कर रही हैं। 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Raashii Khanna (@raashiikhanna)



भारत-चीन युद्ध पर आधारित कहानी

फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के लगभग 120 भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में, 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया और अपनी अंतिम सांस तक अपनी चौकी की रक्षा की। फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में ही नजर आएंगे। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments