फिल्म ‘हेरा फेरी’ (2000) के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने नेटफ्लिक्स पर साल 2000 की फिल्म ‘हेरा फेरी’ के किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अनधिकृत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक फिरोज ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के कथित उल्लंघन के लिए स्ट्रीमिंग दिग्गज से 25 करोड़ रुपये की मांग की है।

loader



मेकर्स ने भेजा लीगल नोटिस


बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो हालिया एपिसोड में अभिनेता अक्षय कुमार बतौर गेस्ट पहुंचे। शो में कीकू शारदा, बाबूराव गणपतराव आप्टे बनकर अक्षय कुमार के सामने आए। इस पर फिरो नाडियाडवाला ने आपत्ति जताई है। नाडियाडवाला की ओर से वकील सना रईस खान ने गुरुवार को नेटफ्लिक्स को नोटिस भेजा।



Source link

Scroll to Top