Homeव्यवसायPriyanka Chopra Reviews Nick Jonas Loved You Better Performance Says This Song...

Priyanka Chopra Reviews Nick Jonas Loved You Better Performance Says This Song Takes Me Out – Entertainment News: Amar Ujala



प्रियंका चोपड़ा, जो आज दुनिया की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, अपनी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों से सभी का दिल जीत रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट रखती हैं और अपनी बेटी मालती मैरी की प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज उन्होंने निक जोनस की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया की स्टोरी पर शेयर की और लिखा  ‘लव्ड यू बेटर’

loader




Trending Videos

Priyanka Chopra reviews Nick Jonas Loved You Better performance says This song takes me out

प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : IMDb


प्रियंका ने की निक की तारीफ

हाल ही में, प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के गाने ‘लव्ड यू बेटर’ की परफॉर्मेंस को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि यह गाना उन्हें बहुत भावुक कर देता है। फैंस ने भी उनकी इस पोस्ट पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई फैंस ने प्रियंका की इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं। 


Priyanka Chopra reviews Nick Jonas Loved You Better performance says This song takes me out

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम-@nickjonas


भारत आने से पहले देखा था अलादिन शो

हाल ही में भारत आने से पहले, प्रियंका, निक और उनकी बेटी मालती ने न्यूयॉर्क में ब्रॉडवे शो ‘अलादीन’ देखा। प्रियंका ने इस खास पल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि यह उनके परिवार के लिए जादुई अनुभव था। उन्होंने शो के भारतीय कलाकारों की तारीफ भी की।


Priyanka Chopra reviews Nick Jonas Loved You Better performance says This song takes me out

निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और मालती
– फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra


प्रियंका और निक की शादी 

2018 में प्रियंका और निक की शादी हुई थी। जो हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ हुई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। 2022 में, उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया।


Priyanka Chopra reviews Nick Jonas Loved You Better performance says This song takes me out

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
– फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra


प्रियंका का वर्कफ्रंट

हाल ही में प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब प्रियंका इन दिनों हैदराबाद में अपनी नई फिल्म ‘SSMB29’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका ‘द ब्लफ’ और ‘सिटाडेल 2’ में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: ‘कंतारा चैप्टर 1’ से रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक हुआ आउट, ट्रेडिशनल लुक से जीता दिल






Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments