एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Mon, 29 Sep 2025 07:21 PM IST

Priyanka Chopra Jonas Congratulates Diljit Dosanjh: देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बनीं प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ को एमी अवॉर्ड नॉमिनेशन के लिए बधाई दी है। वह दिलजीत की इस अचीवमेंट से काफी खुश हैं। 


Priyanka Chopra Jonas Congratulates Diljit Dosanjh On International Emmy Awards Nomination

प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ
– फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh, @priyankachopra



विस्तार


हाल ही में सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में नॉमिनेट हुए हैं। फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में उम्दा अभिनय के लिए यह नॉमिनेशन मिला है। प्रियंका चोपड़ा ने भी दिलजीत के नॉमिनेशन पर बधाई दी है। दिलतीज के नाम एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। 

loader

प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत के लिए लिखी पोस्ट 


इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने पर प्रियंका ने दिलजीत को बधाई दी। वह अपनी इंस्टाग्राम लिखती हैं, ‘बधाई हो दिलजीत, पंजाबी एमी ते आए गए ओए।’ पंजाबी आ गए ओए, दिलजीत का एक पॉपुलर डायलॉग है, वह इसे अक्सर म्यूजिक काॅन्सर्ट में बोलते हैं।  



Source link

Scroll to Top