फिल्म ‘परम सुंदरी’ की रिलीज को आज मंगलवार को पांच दिन हो गए हैं। यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीकएंड पर ठीकठाक कमाई करने के बाद कल सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई थी। जानते हैं आज फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा?

loader




Trending Videos

Param Sundari Day 5 Box Office: Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor Manjot Singh Movie Tuesday Collection Earning

परम सुंदरी
– फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms


बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को कमाई में और इजाफा हुआ और 9.25 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को तीसरे दिन कमाई 10.25 करोड़ रुपये रही।

Param Sundari Review: ट्रेलर तक ही ठीक थी ‘परम सुंदरी’, फीकी कहानी और सिद्धार्थ के नकली एक्सप्रेशन देंगे तकलीफ


Param Sundari Day 5 Box Office: Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor Manjot Singh Movie Tuesday Collection Earning

फिल्म ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms


मंगलवार को बढ़ी फिल्म की कमाई

कल सोमवार को चौथे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज हुई। फिल्म का चौथे दिन का कारोबार 3.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं, आज पांचवे दिन फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज हुआ है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज मंगलवार को फिल्म ने 4.82 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34.82 करोड़ रुपये है।


Param Sundari Day 5 Box Office: Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor Manjot Singh Movie Tuesday Collection Earning

परम सुंदरी
– फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms


बजट के करीब पहुंचने की उम्मीद

फिल्म ‘परम सुंदरी’ को 40-50 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। कमाई को देखते हुए फिलहाल की प्रदर्शन संतोषजनक है। फिल्म इसी तरीके से कलेक्शन करती है तो संभव है कि इस वीकएंड तक अपना बजट निकाल ले। बता दें कि ‘परम सुंदरी’ एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। 


Param Sundari Day 5 Box Office: Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor Manjot Singh Movie Tuesday Collection Earning


कहानी के स्तर पर फिल्म कमजोर

फिल्म ‘परम सुंदरी’ में केरल की सुंदर लोकेशन के बीच जान्हवी, सिद्धार्थ का रोमांस दिखाया है। दर्शकों को रोमांस से ज्यादा केरल की लोकेशन पसंद आई है। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा काफी हो रही है। हालांकि, कहानी के स्तर पर फिल्म कमजोर बताई जा रही है। फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।




Source link

Scroll to Top