कुछ महीने पहले सिंगर सोनू कक्कड़ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने भाई और बहन, टोनी और नेहा कक्कड़ से अलग होने की बात कही। फिर इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि सोनू के रिश्ते अपनी बहन नेहा और भाई टोनी कक्कड़ से खराब हो चुके हैं, इनके रिश्ते में दूरियां आ चुकी हैं। लेकिन रक्षाबंधन पर साथ आकर नेहा, सोनू और टोनी कक्कड़ ने जाहिर कर दिया कि इनका रिश्ता अटूट है। 

नेहा ने लिखा इमोशनल मैसेज 

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीर साझा की हैं। साथ ही एक इमोशनल बात भी लिखी है। वह कैप्शन में लिखती हैं, ‘फैमिली तो फैमिली ही होती है।’ एक और पोस्ट साझा करते हुए भी वह रक्षाबंधन की शुभकामनाएं फैंस को देती हैं। वह लिखती हैं, ‘हमारी तरफ से हैप्पी रक्षाबंधन। लव यू।’ नेहा ने सोनू कक्कड़, टोनी कक्कड़ और अपने पैरेंट्स के साथ भी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।  

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)



 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)



नए गाने को लेकर चर्चा में नेहा कक्कड़ 


इन दिनों नेहा कक्कड़ अपने नए गाने ‘बीच बाजार’ को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने को नेहा ने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर तैयार किया है। यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में भी एक गाना ‘नचदी…’गाया है। 





Source link

Scroll to Top