Homeव्यवसायMahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday...

Mahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala



‘महावतार नरसिम्हा’ एक  एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 14 दिन हो चुके हैं। वीकएंड क्या यह तो वीक डेज पर भी जमकर कमाई कर रही है। वहीं साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ की कमाई दिन-ब-दिन घट रही है। जानिए, गुरुवार को इन दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया। 

loader




Trending Videos

Mahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday Total Earning

फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


14वें दिन में ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई 

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 14वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कुल कमाई भी 118.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। 4 करोड़ के बजट में बनीं यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 


Mahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday Total Earning

फिल्म ‘सैयारा’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


‘सैयारा’ को पीछे छोड़ा

इन दिनों हिंदी फिल्म ‘सैयारा’ को भी सिनेमाघरों में दर्शक बड़ी संख्या में देखने आ रहे हैं। इस फिल्म ने 21वें दिन में आकर यानी गुरुवार को 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में देखा जाए तो कलेक्शन में मामले में गुरुवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ आगे रही। वहीं गुरुवार को ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी हिंदी फिल्मों का कलेक्शन भी काफी कम रहा है। 


Mahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday Total Earning

फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


भक्ति और आस्था की कहानी है ‘महावतार नरसिम्हा’

फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ में विष्णु भगवान के चौथे अवतार नरसिंह या नृसिंह की लीला को दिखाया गया है। फिल्म में वह अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। हिरण्यकश्यप के पापों से धरती को मुक्त कराते हैं। फिल्म एनिमेटेड वर्जन में बहुत ही कमाल की बनी है। दर्शकों का इसको लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। 


Mahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday Total Earning

फिल्म ‘किंगडम’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


8वें दिन फिल्म ‘किंगडम’ का कलेक्शन 

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ ने गुरुवार को यानी 8वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है। इसकी कुल कमाई भी 47.40 करोड़ रुपये हुई है। लगता नहीं है कि यह फिल्म ज्यादा दिन थिएटर में टिकी रह पाएगी। विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ को हिंदी में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया गया है। यह एक तेलुगु स्पॉई ड्रामा फिल्म है। गौथम तिन्ननुरी निर्देशित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने एक ऑफिसर की भूमिका निभाई है।




Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments