माधुरी दीक्षित फिल्मों के अलावा विदेशों में होने वाले शो टूर, शो का भी हिस्सा बनती हैं। हाल ही में उन्होंने टोरंटो में हुए एक शाे में डांस परफॉर्मेंस दी। जिसे लेकर कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखे। कई लोगों ने शो को, माधुरी के डांस को पैसे और समय की बर्बादी कहा। ट्रोलिंग पर शो करवाने वाली कंपनी ने भी अपना पक्ष रखा। लेकिन इन सभी बातों के बीच माधुरी ने चुप्पी साधे रखी। अब उनका एक वीडियो सामने आया है। क्या है, इस वीडियो में खास जानिए?
माधुरी ने की खामोशियों की बात
ट्रोलिंग से बिल्कुल बेफ्रिक माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। जिसमें वह लिखती हैं, ‘ये वादियां, ये खामोशी और बस एक पल।’ बताते चलें कि माधुरी वेकेशन को एंज्वॉय कर रही हैं, हरी-भरी हसीन वादियों में स्टाइलिश अंदाज में वक्त गुजार रही हैं। मी टाइम गुजार कर वह काफी खुश हैं। शायद इस बेफ्रिकी वाले वीडियो को शेयर करके वह ट्रोल्स काे करारा जवाब दे रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के टोरंटो शो पर विवाद बढ़ता देख आयोजकों ने दी सफाई, कहा- टीम की गलती से हुई देरी
यूजर्स ने भी किए कमेंट्स
माधुरी दीक्षित की वीडियो पर यूजर्स, उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। फैंस ने उनकी ब्यूटी, आउटफिट को खूब पसंद किया है। हार्ट इमोजी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के लिए कमेंट सेक्शन में शेयर किए हैं। फैंस उन्हें इस तरह से क्वालिटी टाइम गुजारते देख काफी खुश हैं।

क्या था टोरंटो टूर का पूरा मामला
टोरंटो में ‘दिल से… माधुरी’ नाम के एक लाइव इवेंट को लेकर फैंस ने पिछले दिनों नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिकायत की कि शो न तो समय पर शुरू हुआ। न ही यह वैसा था जैसा प्रमोट किया गया था। कुछ लोगों ने इसे ‘कॉन्सर्ट’ के बजाय ‘टॉक शो’ जैसा बताया। तो कई लोगों ने यह आरोप लगाया कि माधुरी काफी देर से पहुंचीं। माधुरी को सोशल मीडिया पर इस वजह से ट्रोलिंग का शिकार हाेना पड़ा। इसके बाद आयोजक कंपनी ने अपना पक्ष रखा। इवेंट कराने वालों का कहना था कि माधुरी दीक्षित का 60 मिनट का लाइव परफॉर्मेंस सेगमेंट होना था। लेकिन एक्ट्रेस की मैनेजमेंट टीम ने उन्हें कॉल टाइम को लेकर गलत जानकारी दी। इसी वजह से वह 8.30 की बजाय करीब रात 10 बजे शो में पहुंची थीं।