Janmashtami 2025: आज 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। जगह-जगह दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम में संजय दत्त भी शामिल हुए।

संजय दत्त-जितेंद्र-जया प्रदा
– फोटो : इंस्टाग्राम
{“_id”:”68a07c36e243c7188d084474″,”slug”:”krishna-janmashtami-2025-sanjay-dutt-participate-in-dahi-handi-celebration-video-viral-2025-08-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sanjay Dutt: दही-हांडी कार्यक्रम में शामिल होकर संजय दत्त ने फोड़ी मटकी, जितेंद्र-जया प्रदा ने किया डांस”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}

संजय दत्त-जितेंद्र-जया प्रदा
– फोटो : इंस्टाग्राम
आज जन्माष्टमी के पर्व पर हर तरफ उल्लास है। सब अपने-अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोई मंदिर दर्शन के लिए जा रहा है तो कोई घर में पूजा-अर्चना कर रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ क्षेत्रों में दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित होते हैं। अभिनेता संजय दत्त भी एक ऐसे ही इवेंट में शामिल हुए और दही से भरी हांडी फोड़ी।
संजय दत्त ने फोड़ी दही से भरी हांडी
संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे दही-हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। संजय दत्त ने दही से भरी मटकी फोड़ी। फिर हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। उनका यह वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

