करवा चौथ का त्योहार हर साल पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत बनाता है। इस बार कई नई शादीशुदा जोड़ियां अपना पहला करवा चौथ धूमधाम से मनाएंगी। यहां लिस्ट में शामिल कुछ खास जोड़ियों के बारे में जानें…
2 of 5
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ
– फोटो : इंस्टाग्राम
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ
मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में आशना श्राॉफ से शादी की है। यह उनका पहला करवा चौथ होगा, जो काफी खास होने वाला है। 2019 से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने 2 जनवरी, 2025 को शादी की थी। दानों ने इंस्टाग्राम पर ‘तू ही मेरा घर’ के खास कैप्शन के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। अरमान मलिक एक मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर हैं, जबकि आशना श्रॉफ एक भारतीय फैशन और ब्यूटी ब्लॉगर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।
3 of 5
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर
– फोटो : इंस्टाग्राम
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने हाल ही में सगाई की है, जिसकी शानदार तस्वीरे अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने 2 अक्तूबर को रोहन से सगाई की है। हो सकता है कि अंशुला सगाई के बाद रोहन के लिए करवाचौथ का व्रत रखें।
4 of 5
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी
– फोटो : इंस्टाग्राम
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी
टीवी सीरियल ‘बालिका वधु’ से घर-घर प्रसिद्ध हुईं अविका गौर ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की है। उनकी शादी ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर हुई थी। यह अविका का पहला करवा चौथ होगा। अविका ने ‘ससुराल सिमर का’ समेत कई हिट शोज और वेब सीरीज में अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें: Dilbar Ki Aankhon Ka Song: थामा का गाना ‘दिलबर की आंखों का’ हुआ रिलीज, नोरा फतेही ने दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स
5 of 5
झील मेहता और आदित्य दुबे
– फोटो : इंस्टाग्राम
झील मेहता और आदित्य दुबे
अभिनेत्री झील मेहता ने आदित्य दुबे से विवाह किया है। नई दुल्हन झील इस त्योहार को पति के लिए व्रत रखकर सेलिब्रेट कर सकती हैं। झील मेहता ने अपने लंबे समय के साथी आदित्य दुबे से शादी की है। उन्होंने दिसंबर 2024 में भव्य शादी की थी। फिर फरवरी 2025 में अपनी कानूनी शादी (रजिस्ट्री) पूरी की। अभिनेत्री झील मेहता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू के किरदार के लिए मशहूर हैं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan: ‘हल्की खुशबू से नफरत…’, हिना खान ने खुद को बताया क्रेजी परफ्यूम लवर