{“_id”:”68c0f98f54ee8a9fd60c9dec”,”slug”:”karisma-kapoor-children-kiaan-and-samaira-approach-delhi-high-court-for-share-in-late-father-sunjay-kapur-2025-09-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sunjay Kapur Explainer: आरोपों से लेकर कोर्ट के आदेश तक, यहां समझिए करिश्मा के पूर्व पति की संपत्ति का विवाद?”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 10 Sep 2025 04:17 PM IST
Controversy On Sunjay Kapur Will: इस वर्ष जून में अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया। अब उनकी वसीयत को लेकर विवाद शुरू हुआ है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया और करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। जानिए पूरा मामला…
उद्योगपति संजय कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की। इस हंसते-खेलते परिवार में एक बेटे और बेटी का जन्म हुआ। फिर तकरार शुरू हुई जो 2016 में तलाक पर आकर रुकी। गुजारे भत्ते के रूप में करिश्मा को रकम दी गई और कपल की राहें जुदा हो गईं।
करिश्मा ने अपने बच्चों के साथ अलग जीना शुरू किया और दूसरी तरफ संजय कपूर ने प्रिया कपूर से शादी कर ली जिनके साथ उनका एक बेटा भी हुआ। अब इसी साल 12 जून को लंदन में संजय कपूर का निधन हो गया। आप सोच रहे होंगे कि आज हम इन सब बातों पर क्यों बात कर रहे हैं? तो बता दें कि संजय कपूर के निधन के तीन महीने बाद अब उनकी संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। यह संपत्ति 10-20 नहीं बल्कि 30 हजार करोड़ रुपये की है। इस खबर में जानिए क्या है यह पूरा मामला जो अब दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है…