Homeव्यवसायKareena Kapoor Shares Adorable Pictures With Lyricist Gulzar From The Shooting Of...

Kareena Kapoor Shares Adorable Pictures With Lyricist Gulzar From The Shooting Of Film Daayra – Amar Ujala Hindi News Live


गीतकार गुलजार की बेटी और निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसकी पहले दिन की शूटिंग से जुड़ा वीडियो करीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की है। इसके बाद गुलजार के साथ कुछ तस्वीरें भी एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट पर करीना ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस ने भी काफी पसंद किया है। 

करीना ने गुलजार साहब संग मुलाकात को खास बताया

करीना ने गुलजार साहब संग कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीरें में वह गुलजार साहब का हाथ थामे खड़ी हैं। अन्य तस्वीरें में गुलजार, मेघना संग करीना मुस्कुराती दिख रही हैं। अपनी पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी वह लिखती हैं, ‘गुलजार साहब से मिलना हुआ, चलो मेरे लिए सब कुछ हो गया।’ साथ ही वह लिखती हैं, ‘किताबों (गुलजार साहब की लिखी) के लिए एक दिल।’   

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)



यूजर ने भी दिए रिएक्शन 


करीना कपूर की पोस्ट पर यूजर ने भी रिएक्शन दिए हैं। गुलजार साहब के लिए हार्ट इमोजी बनाए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘दो लीजेंड एक फ्रेम में।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बहुत ब्यूटीफुल पिक्स।’ कई यूजर ने तो लिखा कि उन्हें फिल्म ‘दायरा’ का इंतजार है। 

ये खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: ‘सबसे अच्छी खबर…’, करीना कपूर खान ने कटरीना की प्रेगनेंसी को लेकर दी कपल को बधाई; लिखा नोट

‘दायरा’ में ये पॉपुलर साउथ एक्टर भी आएगा नजर 

मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म ‘दायरा’ में करीना कपूर के अलावा साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर करीना कपूर भी काफी एक्साइटेड हैं। वह मेघना संग काम करके काफी खुश हैं। इस बात को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भी साझा कर चुकी हैं। 

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments