एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Tue, 23 Sep 2025 05:07 PM IST

71st National Film Award: आज 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ है। विजेताओं को सम्मानित किया जा रहा है। करण जौहर को उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को बेस्ट पॉपुलर एंटरटेनमेंट फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया है इस पर करण जौहर ने खुशी जताई है।


Karan Johar Reaction On receiving National Film Award for Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani says I am excited

करण जौहर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
– फोटो : वीडियो ग्रैब



विस्तार


आज मंगलवार को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। विजेताओं के नाम का एलान इस साल पहली अगस्त को किया गया था। करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को बेस्ट पॉपुलर एंटरटेनमेंट फिल्म के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा इस फिल्म ने ‘ढिंढोरा बाजे’ सॉन्ग के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड भी जीता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक करण जौहर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भावुक पल है। 

loader



Source link

Scroll to Top