करण जौहर अक्सर ही अपनी फिल्मों और जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई बातें साझा करते हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में उन्होंने एक बड़ी सी पोस्ट शेयर की। जिसमें पॉडकास्ट करने वाले लोगों को लेकर नाराजगी जाहिर की।
करण जौहर बोले- पॉडकास्ट में अपमानजनक बातें कहते हैं
करण जौहर ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘मैं मीडिया के भरोसेमंद, सम्मानित लोगों का बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन पॉडकास्टर्स ऐसे मेहमानों को बुलाते हैं, जिनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से कहीं नहीं बुलाया गया है। वे मेहमान जहर उगलते हैं और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के मेहनती और दिग्गज लोगों के बारे में बेहद अपमानजनक बातें कहते हैं।’
ये खबर भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर के बेटे यश ने पहनी खास टी-शर्ट, वीडियो में दिया ऐसा मजेदार जवाब कि आ जाएगी हंसी
पॉडकास्ट के कंटेंट पर रोक की मांग करते दिखे निर्देशक
करण जौहर ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘यह सब बंद होना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की मौत के बारे में भी भयानक और डरावने खुलासे करने वाले मनोविज्ञानी और ज्योतिषी बहुत असंवेदनशील हैं। यह फ्रीडम ऑफ स्पीज है? क्या यह फॉलोअर्स के लिए क्लिकबेट नहीं है?’ करण जौहर ने अपनी पोस्ट में किसी पॉडकास्टर का नाम नहीं लिया है।
