‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों में से ऋषभ की फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। जानिए आज 22वें दिन गुरुवार को ऋषभ की इस फिल्म ने कितने की कमाई कर ली है।




Trending Videos

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 22 thursday rishab shetty movie total earnings

कांतारा चैप्टर 1
– फोटो : एक्स


‘कांतारा चैप्टर 1’ का अब तक का कलेक्शन

ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 61.85 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 337.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 147.85 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने 16वें दिन 8.5 करोड़ रुपये और 17वें दिन 12.75 करोड़ रुपये का कारेबार किया। 18वें दिन फिल्म ने 17 करोड़ रुपये और 19वें दिन 11.65 करोड़ रुपये की कमाई की। 20वें दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये और 21वें दिन 10.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज 22वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।


Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 22 thursday rishab shetty movie total earnings

‘कांतारा चैप्टर 1’
– फोटो : X


‘कांतारा चैप्टर 1’ की आज गुरावार की कमाई

ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आज गुरुवार को 3.37 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 560.87 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।


Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 22 thursday rishab shetty movie total earnings

कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘कांतारा चैप्टर 1’ के बारे में

‘कांतारा चैप्टर 1’ कन्नड़ भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जो बनवासी के कदंबों के शासनकाल के दौरान सेट की गई है। यह ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म को होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागांदुर द्वारा निर्मित किया है। यह 2022 की फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

 


Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 22 thursday rishab shetty movie total earnings

‘कांतारा चैप्टर 1’-‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’
– फोटो : x


‘कांतारा चैप्टर 1’ का मुकाबला ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’

फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। फिलहाल, इन फिल्मों का असर ऋषभ की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। ‘थामा’ ने आज तीसरे दिन 8.19 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर रश्मिका और आयुष्मान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50.79 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने तीसरे दिन आज 3.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 20.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: ‘यारों की यार…’ करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन पर बुलंद इरादों वाली लड़की बताया, करीना ने भी किया विश




Source link

Scroll to Top