एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Tue, 12 Aug 2025 07:51 PM IST

Kangana Reacts on Jaya Bachchan’s Viral Video: अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शख्स को धक्का देती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है।


Kangana Ranaut reaction on Jaya Bachchan Viral video pushing a person trying to take a selfie with her

कंगना रनौत-जया बच्चन
– फोटो : इंस्टाग्राम



विस्तार


अभिनेत्री व सांसद जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। वे एक युवक पर नाराजगी जताती दिख रही हैं। दरअसल, युवक बिना अनुमति जया बच्चन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, जिस पर जया बच्चन गुस्से में आग-बबूला होकर शख्स को धक्का देती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो पर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। 

loader

Trending Videos



Source link

Scroll to Top