बॉलीवुड एक्टर्स अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। हाल ही में काजाेल को भी अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण ट्रोल होना पड़ा। वह एक इवेंट में टाइम फिटेड ब्लैक में पहुंचीं। जिसे देखकर यूजर्स को अटपटा सा लगा। यूजर्स ने काजोल के ड्रेसिंग सेंस को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर काजोल का ब्लैक ड्रेस वाला वीडियो वायरल भी है। 

इवेंट में हंसती-मुस्कुराती पहुंची काजोल 

वायरल वीडियो में काजोल स्टेज की तरफ बढ़ती हुई नजर आती हैं, वह मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। काजोल इस इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। जब वह चलती हैं तो टाइट ब्लैक ड्रेस में उनका पेट नजर आता है। इसी बात काे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने काजोल के ड्रेसिंग सेंस को नापसंद किया है।  

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 

ये खबर भी पढ़ें: Kajol: ’27 साल से फुल टाइम किलर बनी हूं’, गुप्त के एक साल और पूरा होने पर काजोल ने लिखा भावुक नोट 

यूजर्स ने ड्रेसिंग सेंस पर कसा तंज


काजोल के ड्रेसिंग सेंस को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही खराब ड्रेसिंग सेंस।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इतनी टाइट ड्रेस क्यों? इंडियन ड्रेस पहनो, उसमें टमी नहीं दिखता है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘डिसेंट ड्रेस पहनाे, खूबसूरत लग सकते हो।’ एक यूजर ने तो काजोल का टमी देखकर लिखा, ‘क्या यह प्रेग्नेंट हैं?’ इसी तरह के ट्रोल करने वाले कई कमेंट यूजर्स ने काजोल के ड्रेसिंग सेंस को लेकर किए हैं। 







Source link

Scroll to Top