‘जॉली एलएलबी 3’ में दर्शकों को डबल धमाका देखने को मिला। फिल्म में वकील के तौर पर दो-दो जॉली यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आए। दोनों की कॉमेडी और इमोशंस ने फिल्म में खूब रंग जमाया। वीकएंड पर ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बढ़िया कलेक्शन किया लेकिन सोमवार आते ही इसका कलेक्शन काफी कम हो गया। जानिए, चौथे दिन इस फिल्म ने कितनी रुपये बटोर लिए हैं।
2 of 5
‘जॉली एलएलबी 3’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
चौथे दिन का कलेक्शन
अब तक जो शुरुआती आंकड़े हासिल हुए हैं, उसके अनुसार फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने सोमवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 2.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 21 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को यानी चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया। सामान्य तौर पर ऐसा होता है कि वीकएंड के बाद फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखी जाती है। लेकिन अक्षय, अरशद की फिल्म का कलेक्शन काफी ज्यादा कम हो गया है।
3 of 5
‘जॉली एलएलबी 3’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
आधा बजट वसूलने के करीब फिल्म
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का कुल कलेक्शन अब तक 56.44 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म रविवार को ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। देखा जाए तो ‘जॉली एलएलबी 3’ अपना आधा बजट वसूलने करने के करीब पहुंच चुकी है।
4 of 5
‘जॉली एलएलबी 3’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म में बयां किया गया किसानों का दर्द
अक्षय कुमार, अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में किसानों की कहानी पर फोकस किया गया है। एक किसान अपनी जमीन बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग और भ्रष्ट लोगों की वजह से वह बहुत परेशान होता है। आखिर में आत्महत्या कर लेता है। किसान की विधवा (सीमा बिस्वास) न्याय के लिए अदालत में जाती है। इसके बाद शुरू होता है कोर्टरूम ड्रामा। यह फिल्म आखिर में एक बड़ा मैसेज समाज के लिए छोड़कर जाती है।
5 of 5
‘जॉली एलएलबी 3’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
अक्षय-अरशद के अलावा ये एक्टर्स फिल्म का हिस्सा
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखें। सौरभ शुक्ला इस बार भी जज के रोल में हैं, वह फिल्म की जान हैं। वहीं सीमा बिस्वास ने किसान की पत्नी के दर्द को जिस तरह से बयां किया, वह देखकर दर्शक भावुक जरूर होते हैं।