एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Sat, 01 Nov 2025 10:04 PM IST

Javed Akhtar Receive SOA Sahitya Samman 2025: गीतकार जावेद अख्तर को एक बड़ा सम्मान मिलने वाला है। उन्हें साल 2025 का शिक्षा अनुसंधान साहित्य सम्मान दिया जाएगा। 

 


Javed Akhtar to receive SOA Sahitya Samman 2025

जावेद अख्तर
– फोटो : एक्स (ट्विटर)



विस्तार


पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को भारतीय सिनेमा और साहित्य में योगदान के लिए साल 2025 का शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान साहित्य सम्मान मिलने वाला है। 29 नवंबर को यह सम्मान उन्हें दिया जाएगा।  

दो दिवसीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन पर दिया जाएगा सम्मान 

पीटीआई की खबर के अनुसार 29 नवंबर को शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान (SOA) साहित्य सम्मान जावेद अख्तर को दो दिवसीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन पर दिया जाएगा। इस पुरस्कार में 7 लाख रुपये की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र, देवी सरस्वती की एक रजत प्रतिमा और एक शॉल भी बॉलीवुड के नामी गीतकार को प्रदान की जाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें: UP: एक्टर फरहान अख्तर बोले- लखनऊ मेरे पुरखों का घर, मुझे भी बेहद पसंद; इस फिल्म की सुनाई कहानी

किसको दिया जाता है सम्मान 

दो दिवसीय शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान साहित्य महोत्सव की निदेशक गायत्रीबाला पांडा ने सम्मान से जुड़ी जानकारी साझा की। वह बताती हैं कि यह पुरस्कार संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी भाषा में लिखने वाले भारतीय साहित्यकारों को हर साल दिया जाता है। 



Source link

Scroll to Top