Homeव्यवसायHrithik Roshan And Jr Ntr Appealed To Fans Not To Give Spoilers...

Hrithik Roshan And Jr Ntr Appealed To Fans Not To Give Spoilers Of Movie War 2 – Amar Ujala Hindi News Live


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Wed, 13 Aug 2025 09:40 PM IST

किसी फिल्म के पहले शो के बाद दर्शक रिव्यू देते वक्त कहानी से जुड़ा स्पॉइलर्स बता देते हैं। ‘वॉर 2’ का स्पॉइलर एक राज बना रहे, इसके लिए ऋतिक और जूनियर एनटीआर अपने फैंस से खास अपील कर रहे हैं। 


Hrithik Roshan And Jr NTR Appealed To Fans Not To give Spoilers Of Movie War 2

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर
– फोटो : एक्स (ट्विटर)



विस्तार


14 अगस्त को ऋतिक रोशन और साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर दोनों एक्टर्स से अपने फैंस से खास अपील की है। ऋतिक और जूनियर एनटीआर चाहते हैं कि दर्शक एक-दूसरे को स्पॉइलर ना बताएं। अपने अपील में दोनों ने क्या कहा जानिए।

loader

Trending Videos

ऋतिक ने कहा- स्पॉइलर को सेफ रखें


ऋतिक रोशन बोले- ‘फिल्म ‘वॉर 2′ को हमने बहुत प्यार, बहुत समय और बहुत जुनून के साथ बनाया गया है। इस फिल्म को देखने का असली मजा सिनेमाघरों में ही है। इसकी कहानी के उतार-चढ़ाव आपकी आंखों के सामने खुलेंगे तो ही आपको अच्छा लगेगा। इसलिए मैं आप सभी से, मीडिया, ऑडियंस और फैंस से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि प्लीज हमारे स्पॉइलर को किसी भी कीमत पर सेफ रखें।’  

ये खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की दीवानगी में फैंस ने किया ऐसा काम, खास अंदाज और समय पर देखेंगे ‘वॉर 2’ 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments