Homeव्यवसायHema Malini Says Sholay Remake Is Possible New Actors Should Play Jai...

Hema Malini Says Sholay Remake Is Possible New Actors Should Play Jai Veeru And Basanti – Entertainment News: Amar Ujala



बॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्म ‘शोले’ को रिलीज हुए आज पूरे 50 साल हो गए हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान जैसे सितारों ने शानदार अभिनय किया था। आज भी यह फिल्म अपनी कहानी, संवादों और किरदारों के लिए जानी जाती है। इस मौके पर हेमा मालिनी ने कहा कि ‘शोले’ का रीमेक बनाया जा सकता है, लेकिन उसकी सफलता को दोहराना बहुत मुश्किल है।

loader

 




Trending Videos

Hema Malini Says Sholay Remake Is Possible New Actors Should Play Jai Veeru And Basanti

शोले
– फोटो : सोशल मीडिया


रीमेक बन सकता है, लेकिन…

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, “शोले का रीमेक बन सकता है। नए कलाकार जय, वीरू और बसंती जैसे किरदार निभा सकते हैं। लेकिन यह फिल्म अगले 50 साल तक चलेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है।” उन्होंने कहा कि ‘शोले’ एक खास फिल्म है, जिसके संवाद लोग आज भी याद रखते हैं।


Hema Malini Says Sholay Remake Is Possible New Actors Should Play Jai Veeru And Basanti

शोले
– फोटो : एक्स


शोले को किया गॉडफादर से कंपेयर

हेमा ने आगे फिल्म शोले की तुलना गॉडफादर ने की और कहा, “जैसे हॉलीवुड की फिल्म ‘गॉडफादर’ की सफलता को दोहराना मुश्किल है, वैसे ही ‘शोले’ की सफलता को दोहराना आसान नहीं। रीमेक की कहानी बन सकती है, लेकिन लोग इसे कितना पसंद करेंगे, यह समय बताएगा।”


Hema Malini Says Sholay Remake Is Possible New Actors Should Play Jai Veeru And Basanti

शोले
– फोटो : सोशल मीडिया


शोले जैसी फिल्म एक बार बनती है

हेमा ने आगे रामायण और महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ कहानियां बार-बार बनती हैं, लेकिन हर बार सफलता नहीं मिलती। उन्होंने कहा, “शोले जैसी फिल्म सिर्फ एक बार बनती है। यह उस समय के माहौल और फिल्म की क्वालिटी पर निर्भर करता है।”

 


Hema Malini Says Sholay Remake Is Possible New Actors Should Play Jai Veeru And Basanti

शोले
– फोटो : इंस्टाग्राम@filmheritagefoundation


शोले के सेट की याद में खोईं हेमा

फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए हेमा ने बताया, “हमने शोले को बाकी फिल्मों की तरह ही बनाया था। उस समय हमें नहीं पता था कि यह इतनी बड़ी फिल्म बनेगी। हम सभी उस समय अपने करियर की शुरुआत में थे। आज जब पीछे मुड़कर देखते हैं, तो उन दिनों की खूबसूरत यादें ताजा हो जाती हैं।”




Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments