नई दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी ने कई कलाकारों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। शाहरुख खान को भी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस एचीवमेंट पर पत्नी गौरी काफी एक्साइटेड हैं। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में वह पति शाहरुख के बारे में काफी कुछ लिखती हैं। बेटी सुहाना खान को भी काफी खुश है कि शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिला है।
गौरी ने लिखा- ‘आप इसके हकदार हैं’
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में गौरी लिखती हैं, ‘शाहरुख, क्या सफर रहा आपका। नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधा। आप इसके हकदार हैं। यह आपकी कई साल की मेहनत और लगन का नतीजा है। अब मैं इस अवॉर्ड को रखने के लिए एक खास जगह डिजाइन कर रही हूं।’
ये खबर भी पढ़ें: National Film Award: पारंपरिक लिबास में दादासाहेब फाल्के सम्मान लेने पहुंचे मोहनलाल, SRK का अंदाज सबसे जुदा
बेटी सुहाना और बेटे आर्यन ने भी शेयर की पोस्ट
गौरी खान के अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए अपने पापा को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। वह पोस्ट में लिखती हैं, ‘आप हमेशा कहते थे कि कभी सिल्वर मेडल नहीं जीतते, सिर्फ गोल्डन मेडल हारते हैं, लेकिन यह सिल्वर तो गोल्ड के बराबर है। आपको नेशनल अवॉर्ड मिलते देल दिल खुश हो गया। बधाई हो पापा, हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं।’ सुहाना ने इसी पोस्ट को भाई आर्यन खान के साथ भी इंस्टाग्राम पर टैग किया है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी विशेज दीं
गौरी खान की पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है। शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। बधाई देने वालों में जोया अख्तर, मोना सिंह, संगीता बिजलानी, नम्रता शिरोडकर, भावना पांडे शामिल हैं। साथ ही शाहरुख खान के फैंस ने सुहाना खान की पोस्ट पर भी हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। किंग खान को बधाई दी है।