एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Wed, 03 Sep 2025 05:55 PM IST

Ganesh Utsav: इन दिनों हर तरफ गणपति उत्सव की रौनक है। इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी बप्पा की भक्ति में लीन हैं। इस बीच तमाम सितारे लाल बाग के राजा के दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। आज बुधवार को एशा देओल बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं।


Ganesh Utsav 2025: Esha Deol Disha Vakani and Poonam Pandey visti to Lalbaugcha Raja to seek Bappa blessing

दिशा वकानी, एशा-पूनम पांडे
– फोटो : इंस्टाग्राम



विस्तार


गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालु बप्पा की भक्ति में लीन हैं। तमाम सितारों ने गणेश चतुर्थी पर अपने यहां गणपति का स्वागत किया। इस बीच मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए भी सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज बुधवार को अभिनेत्री एशा देओल लाल बाग के राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचीं। उनके अलावा ‘तारक मेहता’ सीरियल फेम दिशा वकानी। वहीं एक्ट्रेस पूनम पांडे भी मराठी लुक में सज-संवरकर बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचीं। 

loader

Trending Videos



Source link

Scroll to Top