बॉलीवुड के शो राजकपूर अपनी अदाकारी, फिल्मों की कहानी के लिए ही नहीं जाने जाते हैं, वह शानदार दिवाली पार्टी भी दिया करते थे। इस पार्टी में सितारों का मेला लगता था। राजकपूर के बाद अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की दिवाली पार्टियां भी चर्चा में रहीं। इन सुपरस्टार्स की दिवाली पार्टी की कुछ खास बातों के बारे में जानिए।
राजकपूर की आरके स्टूडियो वाली खास दिवाली पार्टी
राजकपूर की दिवाली पार्टी की चर्चा आज तक होती है। बॉलीवुड के शो मैन राजकपूर अपने आरके स्टूडियो में पार्टी दिया करते थे। इस दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के नामी सितारे, गायक शामिल होते थे। फिल्मी सितारों के अलावा इस पार्टी में राजकपूर के स्टूडियो में काम करने वाले लोग भी शामिल होते थे। पार्टी के आखिर में वह सबको तोहफे जरूर दिया करते थे। यही बात उनकी पार्टी को खास बनाती थी। राजकपूर के गुजर जाने के बाद आरके स्टूडियो में दिवाली मनाने का सिलसिला खत्म हो गया।