एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Sun, 28 Sep 2025 03:29 PM IST

120 Bahadur Movie Teaser 2: फरहान अख्तर ने आज 28 सितंबर को लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर जारी किया है, जिसके बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का चर्चित देशभक्ति सॉन्ग ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ चल रहा है। 


Farhan Akhtar Movie 120 Bahadur Second Teaser release on Lata Mangeshkar birth anniversary with her song

120 बहादुर, लता मंगेशकर
– फोटो : इंस्टाग्राम



विस्तार


अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आगामी फिल्म ‘120’ बहादुर को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने आज 28 सितंबर को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। इतना ही नहीं, फिल्म का दूसरा टीजर भी जारी किया है। आज लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी भी है। फिल्म के दूसरे टीजर के बैकग्राउंड में स्वर कोकिला के लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ को सुना जा सकता है। फरहान ने लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है और इस अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।

loader



Source link

Scroll to Top