
फरहान अख्तर
– फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
विस्तार
अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर अपनी नई फिल्म ‘120 बहादुर’ में मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 1962 की रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना की 13वीं कुमाऊं रेजिमेंट ने चीनी सेना के खिलाफ साहस दिखाया था। इसी फिल्म से जुड़े वीरों को लेकर फरहान ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।