हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की अनोखी प्रेम कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आई। जानिए आज बुधवार का कलेक्शन….

 




Trending Videos

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2 Milap Zaveri film Harshvardhan Rane Sonam Bajwa

एक दीवाने की दीवानियत
– फोटो : x


‘एक दीवाने की दीवानियत’ का पहले का कलेक्शन

मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज का आज दूसरा दिन है। sacnilk के अनुसार, इस फिल्म ने पहले दिन मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। 

 


Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2 Milap Zaveri film Harshvardhan Rane Sonam Bajwa

एक दीवाने की दीवानियत
– फोटो : x


‘एक दीवाने की दीवानियत’ का आज की कमाई

‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने आज दूसरे दिन बुधवार को 4.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 13.83 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।


Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2 Milap Zaveri film Harshvardhan Rane Sonam Bajwa

एक दीवाने की दीवानियत
– फोटो : x


‘एक दीवाने की दीवानियत’ की स्टार कास्ट

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इस फिल्म को मिलाप जावेरी और मुश्ताक शेख ने मिलकर लिखा है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। देसी मूवीज फैक्टरी के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 21 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 


Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2 Milap Zaveri film Harshvardhan Rane Sonam Bajwa

एक दीवाने की दीवानियत और थामा
– फोटो : x


‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘थामा’ में कड़ी टक्कर

‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘थामा’ एक साथ 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘थामा’ ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं ‘थामा’ ने दूसरे दिन आज बुधवार को 12.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 36.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई से कहीं ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आएंगे बिल गेट्स, स्मृति ईरानी ने कही यह खास बात




Source link

Scroll to Top