‘एक चतुर नार’ और ‘हीर एक्सप्रेस’ दोनों ही फिल्में 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। इन दोनों फिल्मों का आज रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। जानिए आज इन दोनों फिल्मों में से किसने ज्यादा कमाई की है।
Trending Videos
2 of 5
एक चतुर नार
– फोटो : X
‘एक चतुर नार’ का अब तक कलेक्शन
दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की फिल्म ‘एक चतुर नार’ ने पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 6 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 8 लाख रुपये की कमाई की। वहीं हिमांशु त्रिपाठी द्वारा लिखित और उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित इस फिल्म का आज रविवार के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
3 of 5
एक चतुर नार
– फोटो : इंस्टाग्राम
‘एक चतुर नार’ की आज की कमाई
sacnilk के अनुसार, उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘एक चतुर नार’ ने आज रविवार को 72 लाख रुपये की कमाई की है। 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश अभिनित इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित ड्रामा फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 32 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म का तीसरे दिन रविवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
sacnilk के अनुसार, रविवार को फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ ने 53 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। दिविता जुनेजा, आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, गुलशन ग्रोवर, प्रीत कामानी, मेघना मलिक और जावेद खान अमरोही अभिनित इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।